फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adani Ports News: एसपी समूह ने गोपालपुर बंदरगाह को 3,350 करोड़ रुपये में बेचा, अदाणी समूह ने खरीदा

Tue, 26 Mar 2024 12:20 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Adani Ports acquire Gopalpur Port in Odisha: एसपी समूह ने बताया कि ब्राउनफील्ड गोपालपुर बंदरगाह ने हाल ही में ग्रीनफील्ड एलएनजी पुनर्गैसीकरण टर्मिनल स्थापित करने के लिए पेट्रोनेट एलएनजीके साथ अनुबंध किया है। 
 
विज्ञापन
गौतम अदाणी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शापूरजी पल्लोनजी समूह ने मंगलवार को ओडशा के ब्राउनफील्ड गोपालपुर बंदरगाह को अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड को  3,350 करोड़ रुपये के मूल्य पर बेचने की घोषणा की है। बता दें कि  2017 में निर्माणाधीन गोपालपुर बंदरगाह को एसपी समूह ने अधिग्रहित किया था।
विज्ञापन


मौजूदा समय में यह 20 एमटीपीए संभालने में सक्षम है। एसपी समूह ने बताया कि बंदरगाह ने हाल ही में ग्रीनफील्ड एलएनजी पुनर्गैसीकरण टर्मिनल स्थापित करने के लिए पेट्रोनेट एलएनजी के साथ अनुबंध किया है। 

शापूरजी पल्लोनजी समूह के प्रवक्ता ने कहा, "महत्वपूर्ण उद्यम मूल्य पर गोपालपुर बंदरगाह और धरमतार बंदरगाह का नियोजित विनिवेश हमारे समूह की परिसंपत्तियों को बदलने और अपेक्षाकृत कम समय में हितधारक मूल्य बनाने की क्षमता को दर्शाता है।" एसपी समूह अपने कर्ज को कम करने के लिए कई उपायों पर विचार कर रहा है। बता दें कि समूह पर करीब 20,000 करोड़ रुपये का कर्ज होने का संदेह है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें