फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adani-NDTV: एनडीटीवी में अदाणी की इंट्री के बाद शेयरों में उछाल, पांच फीसदी तक चढ़े मीडिया कंपनी के शेयर

Wed, 24 Aug 2022 11:14 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
NDTV
विज्ञापन

अदाणी ग्रुप की एनडीटीवी मीडिया ग्रुप में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने की खबरों के बाद बुधवार को शेयर बाजार में एनडीटीवी के शेयरों में बड़ा उछाल देखने को मिला। एनडीटीवी के शेयरों में पांच प्रतिशत तक की बढ़ोतरी आई। इसी के साथ कंपनी के शेयर दिन के अपर सर्किट को छू गए। 

फिलहाल एनडीटीवी के शेयरों की कीमत पांच प्रतिशत के उछाल के साथ 384.5 रुपये पर पहुंच गए हैं। यह दिन का अपर सर्किट लगाने के बाद 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।  

विज्ञापन


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर एनडीटीवी के शेयरों में 4.99% की उछाल आई। कंपनी के शेयरों ने 388.20 रुपये पर पहुंचते हुए दिन के अपर सर्किट को छू लिया है। यह कंपनी के बीते एक साल का उच्चतम स्तर है। 

बता दें कि एक आश्चर्यजनक कदम उठाते हुए अरबपति गौतम अदाणी ने एनडीटीवी के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की है। अगर यह अधिग्रहण अपने अंजाम तक पहुंचता है तो देश में मीडिया का वर्तमान परिदृश्य बदल सकता है।
विज्ञापन


अदाणी ग्रुप ने पहले ब्रॉडकास्टर में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी के अप्रत्यक्ष अधिग्रहण के बाद कंपनी में हिस्सेदारी को नियंत्रित करने वाले अतिरिक्त 26 प्रतिशत शेयरों को भी खरीदने की पेशकश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें