AEL: कंपनी के अनुसार, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड, जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड ने इश्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर की भूमिका निभाई।
अदाणी एंटरप्राइजेजअपनी विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए क्यूआईपी के जरिए क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट 50 करोड़ डॉलर यानी करीब 4, 200 करोड़ रुपये जुटाए हैं। अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने एक बयान जारी कर बताया है कि उसने क्यूआईपी को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। अदाणी एंटरप्राइजेस लिमिटेड के इक्विटी शेयरों की फेस वैल्यू 1 रुपये प्रति शेयर है।
विज्ञापन
क्यूआईपी के जरिए कुल 1,41,79,608 इक्विटी शेयरों को 2,962 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के निर्गम मूल्य पर आवंटित किया गया था। यह लेन-देन 9 अक्टूबर 2024 को (बाजार के बाद) लगभग 4,200 करोड़ रुपये (500 मिलियन अमेरिकी डॉलर) के सौदे के आकार के साथ शुरू हुआ था और 15 अक्टूबर 2024 को बंद हुआ।
कंपनी के अनुसार क्यूआईपी में निवेशकों की भारी दिलचस्पी दिखी और डील साइज से 4.2 गुना की अधिक बोलियां प्राप्त हुईं। एईएल के वर्तमान पोर्टफोलियो में परिवहन और रसद क्षेत्र में हवाई अड्डे और सड़कें, नई ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र (सौर और पवन विनिर्माण सहित) और ऊर्जा और उपयोगिता क्षेत्र में डेटा केंद्र जैसे कारोबार शामिल हैं। कंपनी ने बताया है कि क्यूआईपी से प्राप्त आय का उपयोग पूंजीगत व्यय, ऋण पुनर्भुगतान और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
कंपनी के अनुसार, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड, जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड ने इश्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर की भूमिका निभाई। इसके अलावा कैंटर फिट्जगेराल्ड एंड कंपनी ने इस मामले में एक सलाहकार के रूप में काम किया। सिरिल अमरचंद मंगलदास ने भारतीय कानून के मामले में एईएल के लिए कानूनी सलाहकार के रूप में काम किया वहीं ट्राइलीगल और लैथम एंड वॉटकिंस ने क्रमशः भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कानून के संदर्भ में लीड मैनेजर के लिए कानूनी सलाहकार की भूमिका निभाई।