फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Q4 Results: FY24 में अदाणी एंटरप्राइजेज का EBIDTA 32% बढ़कर ₹13,237 करोड़ हुआ, अदाणी पोर्ट्स का लाभ 50% बढ़ा

Thu, 02 May 2024 05:04 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

FY24 की चौथी तिमाही में अदाणी एंटरप्राइजेज का EBIDTA 3,646 करोड़ रुपये रहा, जबकि कंपनी का कर पूर्व मुनाफा 1,322 करोड़ रुपये रहा। पिछले वर्ष की चौथी तिमाही से ईबीआईडीटीए में मामूली कमी के बावजूद, कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा। 
विज्ञापन
गौतम अदाणी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदाणी एंटरप्राइजेज ने मार्च 31, 2024 को समाप्त तिमाही और वित्तीय वर्ष के लिए अपने वित्तीय परिणाम जारी कर दिए हैं। कंपनी ने 13,237 करोड़ रुपये का समेकित EBIDTA (ब्याज, मूल्यह्रास, कर और परिशोधन से पहले की कमाई) रिपोर्ट की है। इसमें वित्तीय वर्ष की तुलना में 32 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी का एकीकृत कर पूर्व लाभ (पीबीटी) 56 प्रतिशत बढ़कर 5,640 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

विज्ञापन


FY24 की चौथी तिमाही में कंपनी का EBIDTA  3,646 करोड़ रुपये रहा, जबकि कंपनी का कर पूर्व मुनाफा 1,322 करोड़ रुपये रहा। पिछले वर्ष की चौथी तिमाही से ईबीआईडीटीए में मामूली कमी के बावजूद, कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा। 

अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा 50% बढ़ा

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन ने गुरुवार को बताया कि हाल ही में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान उसका कर पश्चात लाभ या शुद्ध लाभ 50 प्रतिशत बढ़कर 8,104 करोड़ रुपये हो गया। 2022-23 में, यह 5,391 करोड़ रुपये था।

चौथी तिमाही यानी जनवरी-मार्च के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 77 प्रतिशत बढ़कर 2,015 करोड़ रुपये रहा। पूरे वित्त वर्ष और चौथी तिमाही में कंपनी की परिचालन आय की बात करें तो कंपनी का राजस्व 28 फीसदी और 19 फीसदी बढ़कर क्रमश: 26,711 करोड़ रुपये और 6,897 करोड़ रुपये रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें