फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adani Cement Business: गौतम अदाणी ने एसीसी सीमेंट का कारोबार अपने इस बेटे को सौंपा, जानिए क्या है प्लान?

Mon, 19 Sep 2022 01:12 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Adani Cement Business: सीमेंट के कारोबार में अपने बेटे करण अदाणी को उतारने के अलावा गौतम अदाणी इस बिजनेस में वरिष्ठ प्रोफेशनल्स को भी उतारने का प्लान बना रहे हैं।बता दें कि अदाणी ग्रुप ने अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cement) और एसीसी (ACC) लिमिटेड के अधिग्रहण को पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
गौतम अडानी - फोटो : Instagram/gautam.adani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतम अदाणी ने 10.5 अरब डॉलर में दो दिग्गज कंपनियों का अधिग्रहण कर उसका संचालन अपने बड़े बेटे करण अदाणी (35 वर्ष) को सौंपने का फैसला किया है। ये दोनों कंपनियां सीमेंट निर्माण से जुड़ी हैं। बता दें कि करण अदाणी फिलहाल अदाणी ग्रुप का पोर्ट (बंदरगाह) का कारोबार देखेते हैं। वे अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के सीईओ हैं। सीमेंट की दो बड़ी कंपनियों के अधिग्रहण के बाद गौतम अदाणी ने अंबुजा सीमेंट के चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाली है जबकि एससीसी की जिम्मेदारी उन्होंने अपने बड़े बेटे करण अडानी (Karan Adani) को सौंपी है।

विज्ञापन


कभी टाटा ग्रुप के पास थी एसीसी सीमेंट की कमान

एसीसी में कभी टाटा ग्रुप की भी हिस्सेदारी थी लेकिन 1999 में उसने अपनी हिस्सेदारी अंबुजा सीमेंट्स को बेच दी थी। दिलचस्प बात है कि अदाणी ग्रुप हाल ही में टाटा ग्रुप को पछाड़कर देश का सबसे मूल्यवान बिजनेस ग्रुप भी बन गया है। एसीसी का रेवेन्यू 16,151 करोड़ रुपये का है। करण अदाणी ऐसे समय इसकी एसीसी सीमेंट्स की कमान संभालने जा रहे हैं जब सीमेंट सेक्टर में काफी उथलपुथल मचने की उम्मीद की जा रही है।

सीमेंट कारोबार में दूसरे नंबर पर रहेगा अदाणी ग्रुप 

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि सीमेंट के कारोबार में अपने बेटे को उतारने के अलावा गौतम अदाणी इस बिजनेस में वरिष्ठ प्रोफेशनल्स को भी उतारने का प्लान बना रहे हैं।बता दें कि अदाणी ग्रुप ने अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cement) और एसीसी (ACC) लिमिटेड के अधिग्रहण को पूरा कर लिया है। सीमेंट कारोबार की दो दिग्गज कंपनियों का अधिग्रहण करने के बाद अदाणी ग्रुप सीमेंट निर्माण के मामले में देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी होगी। पहले नंबर पर आदित्य बिड़ला ग्रुप की अल्ट्राटेक सीमेंट है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अदाणी ग्रुप इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स फर्म बनाने के लिए समूह के बंदगाहों और सीमेंट व्यवसायों के बीच तालमेल बनाने की योजना पर काम कर रहा है और इसके लिए करण अदाणी को अंबुला सीमेंट के गैर-कार्यकारी निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। 

पोर्ट्स कारोबार को करण अदाणी ने तेजी से दिया है विस्तार 

गौतम अदाणी के बड़े बेटे करण अदाणी वर्तमान में 15,934 करोड़ रुपये के पोर्ट कारोबार की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। जहां सीईओ के पद उनकी नियुक्ति जनवरी 2016 में की गई थी। इस पर पर रहते हुए उन्होंने कंपनी को तेजी से विस्तार दिया है। माना जा रहा है कि अदाणी ग्रुप में शामिल होने के बाद अंबुजा और एसीसी सीमेंट्स दोनों को अदाणी इन्फास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म के साथ तालमेल से लाभ पहुंचेगा।    

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें