Disney:पेल्ट्ज़ और उनके हेज फंड, ट्रायन फंड मैनेजमेंट ने मीडिया और मनोरंजन समूह के खिलाफ लंबे समय से चल रही अपनी प्रॉक्सी वॉर में हार के करीब दो महीने बाद यह बिकवाली की। रिपोर्ट्स के अनुसार पेल्ट्स ने अपनी पूरी हिस्सेदारी करीब 1 अरब डॉलर के मुनाफे में बेची है।
अरबपति निवेशक और एक्टिविस्ट नेल्सन पेल्ट्ज ने बुधवार को डिज्नी में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है। पेल्ट्ज़ और उनके हेज फंड, ट्रायन फंड मैनेजमेंट ने मीडिया और मनोरंजन समूह के खिलाफ लंबे समय से चल रही अपनी प्रॉक्सी वॉर में हार के करीब दो महीने बाद यह बिकवाली की। रिपोर्ट्स के अनुसार पेल्ट्स ने अपनी पूरी हिस्सेदारी करीब 1 अरब डॉलर के मुनाफे में बेची है।
विज्ञापन
पेल्ट्ज़ ने अपने सभी डिज्नी स्टॉक को लगभग 120 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर बेच दिया। पेल्ट्ज के हेज फंड ट्रायन फंड मैनेजमेंट के पास करीब 3.5 अरब डॉलर के डिज्नी के शेयर थे। एक परिचित के मुताबिक इस सौदे के जरिए पेल्ट्स को करीब एक अरब डॉलर का मुनाफा हुआ। कंपनी के शेयर करीब 100 डॉलर प्रति शेयर के भाव कारोबार कर रहे हैं। डिज्नी के शेयर इस साल अब तक लगभग 11% तक चढ़े हैं।
पेल्ट्ज़ के ट्रायन पार्टनर्स ने अप्रैल की शुरुआत में डिज्नी में एक प्रॉक्सी लड़ाई हारने के हफ्तों बाद यह बिकवाली की है। पेल्ट्ज खुद को और डिज्नी के पूर्व वित्त प्रमुख जे रासुलो को कंपनी के बोर्ड में चुनने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
पेल्ट्ज़ ने लंबे समय से डिज्नी प्रशासन के साथ इस विवाद में उलझे रहे। बीते साल अक्तूबर में सीएनबीसी ने बताया कि उन्होंने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी लगभग तीन करोड़ शेयरों तक बढ़ा दी थी। डिज्नी की स्ट्रीमिंग रणनीति और सीईओ बॉब इगर के लिए एक असफल उत्तराधिकार योजना पर पर लगातार सवाल उठाते रहे थे।