केंद्र सरकार ने निर्यातकों के बकाया 1.12 लाख करोड़ रुपये के आईजीएसटी रिफंड को दे दिया है। यह रिफंड कुल 83500 निर्यातकों को दिया गया। हालांकि अभी भी निर्यातकों का 3604 करोड़ रुपये अभी भी बकाया चल रहा है। केंद्रीय अप्रतयक्ष कर बोर्ड व कस्टम ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी।
सीबीआईसी ने कहा है कि 3.4 फीसदी स्टार निर्यातकों के बारे में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं मिली है। कुल 1,85,000 निर्यातकों में से 6,421 स्टार निर्यातक ऐसे मिले हैं, जिनका प्रोफाइल जोखिम भरा है। इनमें से कुछ स्टार निर्यातक अपने दिए गए पते पर नहीं मिले, जिसके चलते सीबीआईसी को यह फैसला लेना पड़ा है।