फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्मला सीतारमण बोलीं: जिम्मेदारी से कर अदा करने वाले ईमानदार करदाताओं को सम्मान मिलना चाहिए

Sat, 24 Jul 2021 05:23 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली

सार

वित्त मंत्री ने 161वें आयकर दिवस पर आयकर विभाग को दिए अपने संदेश में प्रक्रियाओं को सरल बनाने और इसके कामकाज को परेशानी मुक्त, निष्पक्ष औरपारदर्शी बनाने की दिशा में काम करने के लिए विभाग की सराहना की।
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को ईमानदार करदाताओं की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी से अपने कर का भुगतान करने वाले करदाताओं को सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने विभिन्न सुधारों के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए आयकर विभाग की सराहना की। वित्त मंत्री ने 161वें आयकर दिवस पर आयकर विभाग को दिए अपने संदेश में प्रक्रियाओं को सरल बनाने और इसके कामकाज को परेशानी मुक्त, निष्पक्ष औरपारदर्शी बनाने की दिशा में काम करने के लिए विभाग की सराहना की।

विज्ञापन


वित्त मंत्री ने सीतारमण ने कहा कि ईमानदार करदाताओं का राष्ट्र की प्रगति में उनके योगदान के लिए सम्मान दिया जाना चाहिए। सीतारमण ने कहा कि महामारी के कारण पैदा हुई मुश्किलों के बावजूद अनुपालन की प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए भी करदाताओं की सराहना की।

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि अधिकांश प्रक्रियाओं और अनुपालन आवश्यकताओं को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर स्थानांतरित कर दिया गया है। करदाताओं के लिए कर कार्यालयों का प्रत्यक्ष रूप से दौरा करने की आवश्यकता को समाप्त या कम कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि करदाताओं के साथ बातचीत अब विश्वास और सम्मान की भावना की विशेषता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें