फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 120 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल निशान पर

Tue, 16 Nov 2021 09:42 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market: कारोबार की शुरुआत में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 120.81 अंक या 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 60,597.90 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई के निफ्टी ने इंडेक्स 26.35 अंक या 0.15 फीसदी फिसलकर 18,083 के स्तर पर शुरुआत की। 
विज्ञापन
sensex (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार कमजोरी के साथ खुला। कारोबार की शुरुआत में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 120.81 अंक या 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 60,597.90 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई के निफ्टी ने इंडेक्स 26.35 अंक या 0.15 फीसदी फिसलकर 18,083 के स्तर पर शुरुआत की। फिलहाल दोनों इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। इस दौरान टाटा स्टील के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है। 

विज्ञापन


सोमवार को मामूली बढ़त के साथ हुआ था बंद 
सोमवार को जोरदार शुरुआत के बाबजूद भी भारतीय शेयर बाजार कारोबार के अंत में मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था। दिनभर के कारोबार में कई उतार-चढ़ाव आए और अंत आखिरकार दोनों इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 32.02 अंक या 0.05 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 60,718.71 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 6.70 अंक की बढ़त आई। यह 0.04 फीसदी की बढ़त लेकर 18,109.45 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें