फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसेक्स में रिकॉर्ड उछाल के बाद भी निवेशक नहीं बनेंगे अमीर, यह हैं प्रमुख कारण

Fri, 27 Jul 2018 03:16 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sensex
विज्ञापन

भारतीय शेयर बाजार में पिछले पांच दिनों से रिकॉर्ड उछाल देखने को मिला है। हालांकि निवेशकों को लिए इस बार यह ज्यादा खुशी का मौका नहीं दे रहा है। पिछले 10 सत्रों में पांच बार सेंसेक्स ने रिकॉर्ड बनाया है। लेकिन जनवरी 2018 में जो उछाल देखने को मिला था, वैसा अमीर इस बार निवेशक नहीं बनेंगे। इसके पीछे यह हैं प्रमुख कारण

विज्ञापन


30 स्टॉक में दिखी बढ़त

अगर जनवरी 2018 से तुलना करें तो फिर सेंसेक्स के 30 स्टॉक में 9.4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी, लेकिन इस बार यह केवल 6.5 फीसदी ही बढ़ा है। 

बीएसई के 500 शेयरों में बढ़त नहीं

अगर बात की जाए बीएसई पर लिस्टेड 500 शेयरों के बारें में,  तो फिर जनवरी में इन कंपनियों के शेयरों में 7.8 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी, जो कि इस बार केवल 1.3 फीसदी रही। 

मिडकैप कंपनियों के शेयरों में गिरावट

जनवरी में मिडकैप शेयरों में 8.1 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, वहीं इस बार इन शेयरों में 6.1 फीसदी की गिरावट देखी गई है। 

विज्ञापन

10 फीसदी की बढ़ोतरी-कमी

सबसे ज्यादा नुकसान स्मॉलकैप कंपनियों के शेयरों में देखने को मिल रहा है। इन कंपनियों के शेयरों में इस बार 10.2 फीसदी की गिरावट देखी गई है। वहीं जनवरी में इन कंपनियों के स्टॉक में 10.6 फीसदी की बढ़त देखी गई थी। 

बैंकिग शेयर उछले, आईटी में बड़ी गिरावट

अगर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा फायदा बैंकिंग शेयरों में देखने को मिला है। एक तरफ बैंकिंग शेयरों में उछाल देखने को मिला तो वहीं आईटी कंपनियों के शेयर में काफी कम तेजी देखने को मिली। बैंकिंग शेयर इस बार 8.8 फीसदी तक बढ़े हैं, वहीं आईटी शेयरों में इस बार केवल 7.4 फीसदी का उछाल देखने को मिला। पिछली बार जनवरी में इसमें 23.2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी, जो कि काफी ज्यादा थी। 

एफएमसीजी में सपाट, रियल इस्टेट गिरा

इस बार फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (एफएमसीजी) कंपनियों के शेयरों में सपाट स्तर देखने को मिला है। वहीं दूसरी तरफ रियल इस्टेट कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी गई है। एफएमसीजी शेयर जनवरी में 5.9 फीसदी का उछाल था, जो कि जुलाई में केवल 4.7 फीसदी रह गया। ऐसा ही हाल रियल इस्टेट कंपनियों के शेयर जनवरी में 20.3 फीसदी का उछाल देखा गया, जो कि जुलाई में 13.8 फीसदी कम देखा गया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें