फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई उत्पादों पर जीएसटी में कमी से शेयर बाजार में हरियाली, पहली बार सेंसेक्स 36800 के पार

Tue, 24 Jul 2018 10:51 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को शेयर बाजार ने एक नया शिखर छुआ। जीएसटी के 28 फीसदी स्लैब में उत्पादों की संख्या घटने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी अपने अभी तक के अपने सबसे उच्चतम स्तर पर खुले। वहीं रुपये में 10 पैसे की कमजोरी देखने को मिली।

विज्ञापन


शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त देखने को मिली। निफ्टी 11115 के आसपास और सेंसेक्स 36835 के आसपास दिखाई दे रहा है। सेंसेक्स ने पहली बार 36,800 के स्तर को पार किया, जबकि निफ्टी 11100 के ऊपर खुला। बाजार में तेजी की वजह से सेंसेक्स ने 36869.34 का ऑलटाइम हाई बनाया।

तोड़ा सोमवार का रिकॉर्ड
सेंसेक्स ने सोमवार को 36749.69 का नया रिकॉर्ड स्तर बनाया था। जिसे आज उसने तोड़ते हुए 36869.34 के नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। दिग्गज शेयरों के साथ स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में भी काफी अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.24 फीसदी बढ़कर 15905 के ऊपर पहुंच गया है। वहीं बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.15 फीसदी बढ़कर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन


यह रही बड़ी वजह

शनिवार को जीएसटी काउंसिल ने 100 उत्पादों को 28 फीसदी स्लैब खत्म किया था। इस वजह से इलेक्ट्रोनिक, फुटवियर, सेनेटरी नैपकिन बनाने वाली कई कंपनियों के शेयरों में सोमवार को बड़ा उछाल देखने को मिला था। तब से लेकर अभी तक इन शेयरों में तेजी बनी हुई है, जिससे चलते यह रिकॉर्ड बना है। 

इन शेयरों में दिखी तेजी

कारोबार में दिग्गज शेयरों में मारुति, टाटा मोटर्स, अडानी पोर्ट्स, टाटा स्टील, एलएंडटी, एचयूएल, सन फार्मा, कोटक बैंक, इंफोसिस, एसबीआई, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, एचडीएफसी और ओएनजीसी 0.13 से 1.19 फीसदी तक बढ़े। मिडकैप औऱ स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी बढ़त नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.80 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.64 फीसदी मजबूत हुआ है। 

रुपये में कमजोरी

डॉलर के मुकाबले रुपया आज 10 पैसे की कमजोरी के साथ 68.96 के स्तर पर खुला है। रुपये में कल भी हल्की कमजोरी देखने को मिली थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 2 पैसे गिरकर 68.86 के स्तर पर बंद हुआ था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें