फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: शेयर बाजार में लौटी बहार, सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा, निफ्टी 17 हजार के पार

Wed, 01 Dec 2021 09:40 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Open: बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बुधवार को 300.98 अंक या 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 57,365.85 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई के निफ्टी ने 121.20 अंक या 0.71 फीसदी की उछाल के साथ 17,104.40 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल के आखिरी महीने के पहले दिन और सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को एक बार फिर शेयर बाजार में बहार लौटी। मंगलवार की सुस्ती को तोड़ते हुए शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 300.98 अंक या 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 57,365.85 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई के निफ्टी ने 121.20 अंक या 0.71 फीसदी की उछाल के साथ 17,104.40 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। फिलहाल, सेंसेक्स 652 अंक चढ़कर और निफ्टी 205 अंक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।  

विज्ञापन


बीते कारोबारी दिन आई थी गिरावट
गौरतलब है कि मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर शुरू हुए और कारोबार के अंत में लाल निशान पर ही बंद हुआ था। दिन भर के कारोबार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 195.71 अंक या 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 57,064.87 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी 17 हजार के स्तर के नीचे पहुंचकर 16,983.20 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें