फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 161 अंक उछला, निफ्टी भी हरे निशान पर

Wed, 29 Dec 2021 09:23 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market On Green Mark: बीएसई के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स की शुरुआत बढ़त के साथ हुई, मगर कुछ देर बाद ही इसमें गिरावट आ गई। हालांकि, ये ज्यादा देर नहीं रही और संभलते हुए बाजार ने फिर तेजी का रुख अख्तियार कर लिया। फिलहाल सेंसेक्स 161 अंक की तेजी के साथ 58 हजार के स्तर को पार कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी 46 अंक की बढ़त लिए हुए है। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भी शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है। बीएसई के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स की शुरुआत बढ़त के साथ हुई, मगर कुछ देर बाद ही इसमें गिरावट आ गई। हालांकि, ये ज्यादा देर नहीं रही और संभलते हुए बाजार ने फिर तेजी का रुख अख्तियार कर लिया। फिलहाल बीएसई का सेंसेक्स 161 अंक की तेजी के साथ 58 हजार के स्तर को पार कर 58,054.12 पर कारोबार कर रहा है। जबकि एनएसई का निफ्टी 46 अंक की बढ़त लेकर 17,271.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।  

विज्ञापन


इससे पहले प्री ओपनिंग में कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 171.15 अंक की गिरावट के साथ 57,726.33 के स्तर पर था। जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक ने 50.60 अंक टूटकर 17,182.65 के स्तर पर पहुंच गया था। गौरतलब है कि बीते कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला और दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 477.24 अंक की तेजी लेकर 57,897.48 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई का निफ्टी भी 147 अंकों की उछाल के साथ 17,233.25 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें