फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: तेज शुरुआत के बाद फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 280 अंक टूटा, निफ्टी 16200 के नीचे

Wed, 11 May 2022 10:06 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Opened On Green Mark: बुधवार को सेंसेक्स 150 अंक या 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 54,515 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी सूचकांक ने 48 अंक या 0.30 फीसदी की उछाल के साथ 16,288 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। लेकिन ये तेजी ज्यादा देर जारी नहीं रही और एक घंटे के भीतर ही दोनों सूचकांक लाल निशान पर आ गए।

 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स हरे निशान पर खुले। एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 150 अंक या 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 54,515 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 48 अंक या 0.30 फीसदी की उछाल के साथ 16,288 के स्तर पर कारोबार शुरू किया।  लेकिन ये तेजी ज्यादा देर जारी नहीं रही और एक घंटे के भीतर ही दोनों सूचकांक लाल निशान पर आ गए।

विज्ञापन


फिलहाल, बीएसई का सेंसेक्स 280 अंक टूटकर कारोबार कर रहा है, जबकि एनएसई का निफ्टी 70 अंक फिसलकर 16,200 के स्तर से नीचे आ गया है। बता दें कि बाजार खुलने के साथ लगभग 840 शेयरों में तेजी दिखी, 574 शेयरों में गिरावट आई और 117 शेयर अपरिवर्तित रहे। इससे पहले सेंसेक्स 106 अंक फिसलकर 54,365 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी सूचकांक 62 अंक की गिरावट के साथ 16,240 के स्तर पर बंद हुआ था। इस बीच बता दें कि बीते तीन दिनों की गिरावट के चलते शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों को 11.4 लाख करोड़ रुपये का चूना लगा था। रिपोर्ट के मुताबिक, इन तीन दिनों बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 248.3 लाख करोड़ रुपये तक गिर गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें