फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: तीन महीने के निचले स्तर पर सोना, चांदी की कीमत भी घटी, खरीदने का है मन तो चेक करें लेटेस्ट रेट

Wed, 11 May 2022 09:49 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Latest Price Update In INR: एमसीएक्स पर बुधवार को सोने की कीमत 0.46 फीसदी की गिरावट आई और इसका भाव टूटकर 50,352 रुपये रह गया। चांदी के दाम में भी 0.55 फीसदी की कमी आई है और इस गिरावट के बाद इसका दाम घटकर 60, 286 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है।

 
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते कारोबारी सत्र में बढ़त के बाद बुधवार को एक बार फिर कीमती कीमती धातुओं के भाव में तेजी आई है। अगर आप सोने-चांदी के आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज अच्छा मौका है, लेकिन घर ने निकलने से पहले इनकी ताजा कीमत जरूर चेक कर लें, ये आपके लिए फायदेमंद रहेगा। एमसीएक्स पर बुधवार को सोने की कीमत 0.46 फीसदी की गिरावट आई और इसका भाव टूटकर 50,352 रुपये रह गया। 

विज्ञापन


चांदी का भाव टूटकर यहां पहुंचा
सोने के साथ ही दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत भी बुधवार को टूट गई। चांदी के दाम में भी 0.55 फीसदी की कमी आई है और इस गिरावट के बाद इसका दाम घटकर 60, 286 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है। यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।  

ऐसे पता करें अपने शहर का भाव
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे। 
विज्ञापन


सोना तीन महीने के निचले स्तर पर
यहां बता दें कि सोने में निवेश करने वालों के लिए ये एक बेहतरीन मौका है। बुधवार को सोने का भाव तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि मंगलवार को कारोबार के अंत में सोने की कीमतों में 115 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने की कीमत तीन महीने के निचले स्तर पर चल रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि डॉलर में कमी के बावजूद सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट है। मंगलवार को सोने और चांदी में कुछ मजबूती आई, लेकिन ये बढ़त ज्यादा देर तक कायम नहीं रही। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें