फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Closed: होली से पहले शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स में 1039 अंकों की जोरदार तेजी, निफ्टी भी उछला

Wed, 16 Mar 2022 03:36 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Closed On Red Mark: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में जहां 1039 अंकों की तेजी लेते हुए बंद हुआ, जबकि एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने 312 अंकों की उछाल के साथ 16975 के स्तर को पार कर कारोबार खत्म किया। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला और दिनभर बढ़त में कारोबार करते हुए जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 1039 अंकों की बढ़त या 1.86 फीसदी की तेजी के साथ 56,817 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 312 अंक या 1.87 फीसदी की उछाल के साथ 16,975 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


हरे निशान पर हुई थी शुरुआत
इससे पहले बीएसई का सेंसेक्स 685 अंक की तेजी के साथ 56,462 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने 196 अंक उछलकर 16,859 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1047अंक की उछाल के साथ 56,824 के स्तर तक पहुंचा था। जबकि एनएसई के निफ्टी ने भी 315 अंक की जोरदार तेजी के साथ 16,978 का आंकड़ा छुआ था।  इससे पहले बीते कारोबारी दिन मंगलवार को शुरुआती बढ़त गंवाते हुए शेयर बाजार बाजार के दोनों सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए थे। बीएसई का सेंसेक्स जहां 709 अंक टूटकर 55,777 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी 225 अंक फिसलकर 16,646 के स्तर पर बंद हुआ था।

निवेशकों को हुआ था बड़ा घाटा
बाजार में मंगलवार को जो जोरदार गिरावट आई उसके चलते निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों की पूंजी 2.61 लाख करोड़ रुपये घट गई। बाजार में कमजोर रुख के बीच बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,61,145.72 करोड़ रुपये घटकर 2,51,66,630.06 करोड़ रुपये पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें