फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 1650 अंक उछला, निफ्टी 17300 के पार निकला

Tue, 15 Feb 2022 02:57 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Share Market Opened On Green Mark: सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। स्टॉक मार्केट के दोनों इंडेक्स ने बीते दिन की सुस्ती से उबरते हुए बढ़त के साथ शुरुआत की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 296 अंक की उछाल लेकर 56,701 के स्तर पर खुला। दोपहर दो बजे के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल आया और सेंसेक्स फिर 58 हजार के स्तर को पार कर गया। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। स्टॉक मार्केट के दोनों इंडेक्स ने बीते दिन की सुस्ती से उबरते हुए बढ़त के साथ शुरुआत की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 296 अंक की उछाल लेकर 56,701 के स्तर पर खुला। दोपहर दो बजे के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल आया और सेंसेक्स फिर 58 हजार के स्तर को पार कर गया। फिलहाल सेंसेक्स 1650 अंकों की बढ़त लेकर 58,056 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 
विज्ञापन


निफ्टी में 483 अंकों की तेजी
सेंसेक्स के साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 85 अंकों की तेजी के साथ 16,928 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था और इसके बाद इसमें भी लगातार तेजी आती गई। अभी निफ्टी 483 अंकों की तेजी के साथ 17,325 के स्तर पर आ गया है। बता दें कि सोमवार को बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई थी और अंत तक जारी रही। दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 1747 अंक टूटकर 56,406 के निचले स्तर पर बंद हुआ था। जबकि, निफ्टी सूचकांक 531 अंक फिसलकर 16,843 के स्तर पर बंद हुआ था। 

सेंसेक्स के इन शेयरों में आई तेजी
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से तीन गिरावट में, जबकि 27 बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। बढ़त वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व, विप्रो, एयरटेल, टेक महिंद्रा, टीसीएस, इंफोसिस, लार्सन एंड टुब्रो और एचसीएल टेक शामिल हैं। इसी तरह से बजाज फाइनेंस, एसबीआई, टाइटन, एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक, टाटा स्टील और आईटीसी में भी एक-एक फीसदी की तेजी आई है। इसके विपरीत आईसीआईसीआई बैंक, डॉ. रेड्डी और पावरग्रिड के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें