फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: बीते दिन की गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स 1500 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 16500 के ऊपर

Fri, 25 Feb 2022 02:35 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex-Nifty Opened On Green Mark: शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 840 अंक की बढ़त लेते हुए 56,370 के स्तर पर खुला, जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 265 अंक उछलकर 16,504 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। दिन चढ़ने के साथ ही ये बढ़त और तेज होती गई।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बीते की भारी गिरावट से उबरते हुए हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 840 अंक की बढ़त लेते हुए 57,370 के स्तर पर खुला, जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 265 अंक उछलकर 16,504 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। फिलहाल, बीएसई का सेंसेक्स 1520 अंक की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। 

विज्ञापन


गुरुवार को आई थी बड़ी गिरावट
बीते कारोबारी दिन गुरुवार को रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध के कारण भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को भूचाल आया था। इसके चलते सेंसेक्स इस साल की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट के साथ 2702 अंक टूटकर 54,530 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर निफ्टी सूचकांक का भी पूरे दिन बुरा हाल रहा और यह 815 अंक की जोरदार गिरावट के साथ 16,227 के स्तर पर बंद हुआ था। बता दें कि एक दिन भी निवेशकों को 13.5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा था।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें