फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: भारी गिरावट के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 760 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी फिसला

Mon, 28 Feb 2022 09:29 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Opened On Red Mark: सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ लाल निशान पर हुई। बीएसई का सेंसेक्स 760 अंक से ज्यादा टूटकर खुला, जबकि एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने भी 200 अंक से ज्यादा फिसलकर कारोबार शुरू किया। 
विज्ञापन
शेयर बाजार धड़ाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार एक बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 762 अंक टूटकर 55,096 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 221 अंक की गिरावट के साथ 16,437 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। 

विज्ञापन


इससे पहले बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर खुलकर दिनभर के कारोबार के बाद अंत में बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 1328 अंक या 2.44 फीसदी उछलकर 55,858 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं निफ्टी 410 अंक 2.53 फीसदी की तेजी लेते हुए 16,658 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें