फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Closed: होली के रंग में रंगा शेयर बाजार, सेंसेक्स लगातार दूसरे दिन 1000 अंक चढ़कर बंद, निफ्टी भी उछला

Thu, 17 Mar 2022 03:49 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Share Bazar Closed On Green Mark: शेयर बाजार में आई तेजी ने निवेशकों की होली को और भी रंगीन बना दिया। दो दिनों से लगातार बीएसई का सेंसेक्स 1000 अंक से ऊपर बंद हो रहा है। इसके चलते इन दो दिनों में निवेशकों की दौलत नौ लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है। गुरुवार को सेंसेक्स 1047 अंंक की तेजी लेते हुए बंद हुआ। 
 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार में होली की बहार देखने को मिली। होलिका दहन के दिन बाजार के दोनों इंडेक्स हरे निशान पर खुले और दिनभर बढ़त के साथ कारोबार करने के बाद अंत में जोरदार तेजी के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1047 अंक या 1.84 फीसदी चढ़कर 57,864 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 311 अंक या 1.90 फीसदी की उछाल के साथ 17,287 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


लगातार दो दिनों से बाजार में तेजी
बीएसई का सेंसेक्स 820 अंक या 1.44 फीसदी बढ़कर 57,636 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई का निफ्टी 228 अंक या 1.34 फीसदी उछाल लेते हुए 17203 के स्तर पर खुला था। बता दें लगातार दो दिनों से शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है। सेंसेक्स दो दिनों से 1000 अंक से ज्यादा उछलकर बंद हो रहा है। बता दें कि बीते कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 1039 अंकों की बढ़त या 1.86 फीसदी की तेजी के साथ 56,817 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं निफ्टी 312 अंक या 1.87 फीसदी की उछाल के साथ 16,975 के स्तर पर बंद हुआ था। 

निवेशकों की बल्ले-बल्ले
गुरुवार को सेंसेक्स में शामिल शेयर हरे निशान पर कारोबार करते रहे। सबसे ज्यादा तेजी बैंकिंग शेयरों में नजर आ रही है। इसके साथ ही बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप में भी बढ़ा उछाल आया। यह बढ़कर 260 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। बीते कारोबारी दिन यह 256 लाख करोड़ रुपये पर था। यानी आज आई तेजी के चलते निवेशकों की संपत्ति में पांच लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। सिर्फ दो दिनों में ही मार्केट कैप में नौ लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। 
विज्ञापन


एचडीएफसी समेत इन शेयरों में उछाल
आज बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक हैं, जिनमें 2 से 3 फीसदी तक की तेजी आई हैं। इनके साथ ही एसबीआई, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व, टाइटन, विप्रो, टाटा स्टील, मारुति, लार्सन एंड टुब्रो, टीसीएस, टेक महिंद्रा और इंफोसिस के शेयर भी बढ़त बनाए हुए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें