फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Closed: शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 12 अंक टूटा, निफ्टी 18200 के पार

Fri, 14 Jan 2022 03:38 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Closed On Red Mark: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर खुला और दिनभर के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद अंत में मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 12 अंक की गिरावट लेकर 61,223 के स्तर पर बंद हुआ। इसमें 0.02 फीसदी की गिरावट आई।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर खुला और दिनभर के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद अंत में मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 12 अंक की गिरावट लेकर 61,223 के स्तर पर बंद हुआ। इसमें 0.02 फीसदी की गिरावट आई। जबकि एनएसई का निफ्टी 02 अंक या 0.01 फीसदी टूटकर 18,256 के स्तर पर बंद हुआ।  

विज्ञापन


इससे पहले नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर शुरू हुआ था। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स जहां 190 अंक से ज्यादा टूटकर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 73 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया था। गौरतलब है कि गुरुवार को लगातार चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी के साथ बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स 85 अंक की तेजी लेकर 61,235 के स्तर पर, जबकि एनएसई का निफ्टी 45 अंकों की बढ़त के साथ 18,258 के स्तर पर बंद हुआ था।  
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें