फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Closed: गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 195 अंक टूटा, निफ्टी फिर 17 हजार के नीचे

Tue, 30 Nov 2021 03:43 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Closed On Red Mark: आज बीएसई का सेंसेक्स 195.71 अंक या 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 57,064.87 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 70.75 अंक या 0.41 फीसदी तेजी के साथ फिर से 16,983.20 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर शुरू हुए और कारोबार के अंत में लाल निशान पर ही बंद हुए। दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 195.71 अंक या 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 57,064.87 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 70.75 अंक या 0.41 फीसदी तेजी के साथ फिर से 17 हजार के स्तर के नीचे पहुंच गया। निफ्टी 16,983.20 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


बाजार की हुई थी सुस्त शुरुआत
आज बाजार की सुस्त शुरुआत हुई थी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 11.55 अंक या 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 57,272.08 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई का निफ्टी मामूली 2.80 अंक या 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 17,051.15 के स्तर पर खुला था। कारोबार के दौरान कई उतार-चढ़ाव आए और दोनों इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार करते भी दिखाई दिए। 

सोमवार को बढ़त के साथ हुआ था बंद
सोमवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 153.43 अंक या 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 57,260.58 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी 27.50 अंक या 0.16 फीसदी तेजी के साथ 17,053.95 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें