फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: ओमिक्रॉन की दहशत से उबरा बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक उछला, निफ्टी में 300 अंकों की बढ़त

Tue, 07 Dec 2021 01:14 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market:हरे निशान पर शुरुआत करने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में तेजी का सिलसिला जारी है।  बीएसई के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 1000 अंकों से ज्यादा उछाल आ चुका है, जबिक एनएसई का निफ्टी 300 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन शेयर बाजार में वापस रौनक लौटी है और हरे निशान पर शुरुआत करने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में तेजी का सिलसिला जारी है। सुबह 11.18 बजे तक बीएसई के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 1060 अंकों से ज्यादा उछाल आ चुका है, जबिक एनएसई का निफ्टी 310 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स जहां 1.87 फीसदी की बढ़त के साथ 57,807.09 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, तो दूसरी ओर निफ्टी 1.83 फीसदी उछाल भरकर 17,222.30 अंक के स्तर पर आ गया है। 

विज्ञापन


हरे निशान पर हुई थी कारोबार की शुरुआत
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को बाजार ने हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत की। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 455.48 अंक या 0.80 फीसदी की बढ़त के साथ 57,202.62 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई का निफ्टी 106.70 अंक या 0.63 फीसदी की तेजी के साथ 17,019 के स्तर पर खुला। सोमवार को शेयर बाजार पर फिर कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट की दहशत देखने को मिली थी। इसके चलते बाजार शुरुआती तेजी को अंत तक बरकरार नहीं रख पाया और कारोबार खत्म होने पर भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। 

सोमवार को सेंसेक्स 949 अंक टूटा था
पिछले कारोबारी दिन सोमवार बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स करीब 949.32 अंक गिरकर 57,000 से नीचे आ गया था। यह टूटकर 56,747.14 के स्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई के निफ्टी में भी करीब 284.45 अंक की गिरावट आई और यह 17000 के स्तर से नीचे पहुंचकर 16,912.25 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें