फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Closed: शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 90 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला

Wed, 29 Dec 2021 03:43 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Closed On Mark: बुधवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 90.99 अंक टूटकर 58 हजार के नीचे आकर 57,806 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि एनएसई का निफ्टी भी 20 अंक फिसल गया। निफ्टी सूचकांक 17,214 के स्तर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत करने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में दिन भर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 90.99 अंक टूटकर 58 हजार के नीचे आकर 57,806 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि एनएसई का निफ्टी भी 20 अंक फिसल गया। निफ्टी सूचकांक 17,214 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


हरे निशान पर खुला था बाजार
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भी शेयर बाजार की शुरुआत मामूली तेजी से हुई। सेंसेक्स की शुरुआत बढ़त के साथ हुई, मगर कुछ देर बाद ही इसमें गिरावट आ गई। हालांकि, ये ज्यादा देर नहीं रही और संभलते हुए बाजार ने फिर तेजी का रुख अख्तियार कर लिया। इसके साथ ही सेंसेक्स 161 अंक की तेजी के साथ 58 हजार के स्तर को पार कर 58,054.12 के स्तर पर पहुंच गया। जबकि एनएसई का निफ्टी 46 अंक की बढ़त लेकर 17,271.25 के स्तर पर खुला था। गौरतलब है कि बीते कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला और दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 477.24 अंक की तेजी लेकर 57,897.48 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई का निफ्टी भी 147 अंकों की उछाल के साथ 17,233.25 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें