फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Closed: शेयर बाजार ने तोड़ी सुस्ती, सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी भी हरे निशान पर बंद

Tue, 23 Nov 2021 03:45 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market On Green Mark: शेयर बाजार में जारी लगातार गिरावट के सिलसिले पर मंगलवार को ब्रेक लग गया। लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत करने के बाद दिन-भर सुस्ती का दौर जारी रहा। लेकिन कारोबार के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी आज मजबूती के साथ बंद हुए। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार में जारी लगातार गिरावट के सिलसिले पर मंगलवार को ब्रेक लग गया। लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत करने के बाद दिन-भर सुस्ती का दौर जारी रहा। लेकिन कारोबार के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी आज मजबूती के साथ बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 198.44 अंक या 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 58664.55 के स्तर पर बंद हुआ। गौरतलब है कि शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 58 हजार से नीचे आ गया था। इसके साथ ही एनएसई का निफ्टी भी हरे निशान पर बंद हुआ। इसमें 86.80 अंक या 0.50 फीसदी की तेजी आई। इस उछाल के साथ निफ्टी 17503.35 के स्तर पर बंद हुआ।  

विज्ञापन


शुरुआत में 700 अंक टूटा था सेंसेक्स 
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन भी शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई थी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार शुरू होते ही 700 अंक से ज्यादा गिरकर और एनएसई का निफ्टी भी 170 अंकों की कमी के साथ खुला था। 

विदेशी निवेशक बाजार के शुद्ध विक्रेता
विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे, क्योंकि उन्होंने शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को 3,438.76 करोड़ रुपये के शेयर बेचे गए थे। एशिया में अन्य जगहों की बात करें तो, हांगकांग और सियोल के शेयर बाजार मध्य सत्र में घाटे के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई और टोक्यो के शेयर बाजार अच्छा कारोबार कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें