फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Rate Today: सोने की कीमत में आज मामूली इजाफा, चांदी के दाम भी बढ़े, जानें आपके शहर में क्या है भाव

Mon, 22 Nov 2021 10:05 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Rate Today: सोमवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव मामूली बढ़कर 48,860 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। जबकि 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 47,860 रुपये है। चांदी की कीमत 65,665 रुपये प्रति किलोग्राम है।
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमत में मामलू इजाफा दर्ज किया गया। पिछले बंद की तुलना में इसका दाम 0.07 फीसदी बढ़कर 48,860 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। वहीं चांदी के दाम में आज 0.17 फीसदी की तेजी आई। 

विज्ञापन


बड़े शहरों में आज की कीमत 
सोमवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव मामूली बढ़कर 48,860 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। जबकि 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 47,860 रुपये है। इसके साथ ही चांदी की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। चांदी की कीमत आज 65,665 रुपये प्रति किलोग्राम है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 52,240 रुपये है, जबकि मुंबई में पीली धातु की कीमत 49,280 रुपये है। 

देशभर में अलग-अलग होती हैं कीमतें 
उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण देश भर में सोने के आभूषणों की दर भिन्न होती है। इस तरह आज के भाव पर अगर नजर डालें तो चेन्नई में सोमवार को एक किलो चांदी का भाव 70,400 रुपये है, जबकि दिल्ली और मुंबई में यह धातु 65,665 रुपये पर बिक रही है।
विज्ञापन


इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें