फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 हजार के पार पहुंची चांदी की कीमत, 40400 से ज्यादा हुआ सोने का भाव

Wed, 04 Sep 2019 05:36 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-- रोहित झा
विज्ञापन

बुधवार को चांदी की कीमतों ने एक रिकॉर्ड बना लिया। वहीं सोने के भाव में भी तेजी देखने को मिली। इस महीने की शुरुआत से दोनों धातुओं की कीमतों में तेजी बनी हुई है।

पौने पांच साल के उच्चतम स्तर पर दाम

चांदी की कीमत पौने पांच साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। चांदी 2530 रुपये की तेजी के साथ 51 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। यह 02 दिसंबर 2014 (2,700 रुपये) के बाद की सबसे बड़ी तेजी है। सिक्का निर्माताओं की ओर से मांग बढ़ने से चांदी हाजिर 2,530 रुपये की छलांग लगाकर 51,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा 2,170 रुपये की बढ़त में 50,010 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली 20-20 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 1,050 रुपये और 1,070 रुपये पर रहे।

यह रही सोने की कीमत

दिल्ली सराफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 225 रुपये की बढ़त में अब तक के रिकॉर्ड स्तर 40,420 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतना ही चढ़कर 40,250 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी के दाम 400 रुपये बढ़े और यह 30,700 रुपये बिकी।

वैश्विक बाजार में यह रहा हाल

विदेश में मंगलवार को चांदी हाजिर पौने पांच फीसदी मजबूत हुई। बुधवार को भी सफेद धातु में मजबूती का क्रम जारी रहा। यह 0.03 डॉलर चढ़कर 19.28 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। आज कारोबार के दौरान एक समय यह 19.57 डॉलर प्रति औंस तक भी पहुंची जो सितंबर 2016 के बाद का उच्चतम स्तर है। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर गत दिवस एक प्रतिशत चढ़ने के बाद आज 7.50 डॉलर की गिरावट में 1,537.60 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें