फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी की कीमत में तेजी

Thu, 24 Dec 2020 11:15 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : iStock
विज्ञापन

आज भारतीय बाजारों में सोने की वायदा कीमत में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमत बढ़ गई। एमसीएक्स पर फरवरी का सोना वायदा 0.16 फीसदी गिरकर 50,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले पांच दिनों में चौथी बार पीली धातु में गिरावट आई है। चांदी 0.1 फीसदी बढ़कर 67,641 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। हालांकि सोने ने 48,000 के स्तर से काफी रिकवर किया है, लेकिन यह अगस्त के 56,200 के उच्च स्तर से काफी कम है। इसी तरह, चांदी भी अगस्त में करीब  80,000 प्रति किलोग्राम हो गई थी। एमसीएक्स पर बुधवार को सोना 50,149 और चांदी 67,576 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इतनी रही कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान एक फीसदी चढ़ने के बाद, स्पॉट गोल्ड को 1,872.60 डॉलर प्रति औंस हो गया। पिछले सत्र में अमेरिकी सोना वायदा 0.1 फीसदी गिरकर 1,877.00 डॉलर प्रति डॉलर पर आ गया था। चांदी एक फीसदी बढ़कर 25.38 डॉलर प्रति औंस हो गई।

इस साल 23 फीसदी बढ़ा सोना
इस साल सोने में 23 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है। मुद्रास्फीति और कोरोना वायरस महामारी के दौरान लिए गए प्रोत्साहन उपायों से इसकी कीमत प्रभावित हुई। महंगाई और मुद्रा में आई गिरावट के खिलाफ सोने को बचाव के रूप में देखा जाता है। 
विज्ञापन


कोरोना वायरस से दुनिया में लगातार लोग प्रभावित हो रहे हैं। इसी कारण से दुनिया के कई देश फिर से पाबंदियां लगा रहे हैं। कोरोना वायरस का नया प्रकार ब्रिटेन में संक्रमण को तेजी से फैलाने के लिए जिम्मेदार है। ब्रिटेन की सरकार द्वारा वायरस के नए प्रकार के नियत्रंण से बाहर होने की चेतावनी जारी करने के बाद कड़े प्रतिबंध की घोषणा की है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें