फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिमाही नतीजों से वोडाफोन आइडिया के शेयर में भारी गिरावट

Tue, 30 Jul 2019 02:54 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयर में जोरदार गिरावट आई। 6.85 के स्तर पर खुलने के बाद दोपहर करीब 2:40 बजे कंपनी का शेयर 5.15 फीसदी टूटा। 0.35 फीसदी की गिरावट के बाद यह 6.40 के स्तर पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिन यह 6.75 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को कारोबार के दौरान वोडाफोन आइडिया के शेयर भाव का रिकॉर्ड 6.55 रुपये के निचले स्तर पर था। कंपनी के खराब तिमाही नतीजों का असर शेयर पर देखने को मिला। 

वोडाफोन आइडिया को पहली तिमाही में 4800 करोड़ रुपये से ज्यादा का घाटा हुआ है। कंपनी की आय में भी गिरावट देखने को मिली है। 

इस संदर्भ में वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने बयान जारी करते हुए कहा था कि उसे पहली तिमाही में 4873.9 करोड़ का घाटा हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी को 4881.9 करोड़ का घाटा हुआ था। दोनों कंपनियों का विलय 31 अगस्त 2018 को हुआ था। 

सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बनकर उभरी थी वोडाफोन आइडिया

वोडाफोन आइडिया ने कहा था कि 30 जून तक उसके ग्राहकों की संख्या घटकर 32 करोड़ रह गई थी। इससे पहले 31 मार्च को कंपनी ने ग्राहकों की संख्या 33.41 करोड़ होने की सूचना दी थी। उल्लेखनीय है कि वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेल्यूलर के विलय के बाद वोडाफोन आइडिया 40 करोड़ उपभोक्ता के साथ देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी बनकर उभरी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें