फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैफे कॉफी डे के मालिक के लापता होने का कंपनी पर पड़ रहा असर, 20 फीसदी टूटा शेयर

Tue, 30 Jul 2019 12:38 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ के लापता हो गए हैं। इस सूचना के बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को उनकी कंपनी कैफे कॉफी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयर में जोरदार गिरावट देखने को मिली। 

विज्ञापन


दोपहर करीब 12:20 बजे कैफे कॉफी एंटरप्राइजेज लिमिटेड का शेयर 20 फीसदी टूटा, जिसके बाद यह 153.40 के सतर पर पहुंच गया। 153.40 के स्तर पर खुलने के बाद इसमें 38.35 अंकों की गिरावट आई। वहीं सोमवार को इसका शेयर 191.75 के स्तर पर बंद हुआ था। कैफे कॉफी एंटरप्राइजेज लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण 32.42 बिलियन है। 

बता दें कि सिद्धार्थ पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता एसएम कृष्णा के दामाद हैं। दरअसल सिद्धार्थ 29 जुलाई को मंगलूरू आ रहे थे। सोमवार शाम 6.30 बजे बीच रास्ते वे गाड़ी से उतर गए और टहलने लगे। टहलते-टहलते वे लापता हो गए।
विज्ञापन


सिद्धार्थ के लापता होने के बाद ही एक बड़ा खुलासा हुआ। सिद्धार्थ ने कैफे कॉफी डे के कर्मचारियों और निदेशक मंडल को पत्र लिखा था। पत्र में उन्होंने कहा था कि हर वित्तीय लेनदेन मेरी जिम्मेदारी है, कानून को मुझे और केवल मुझे जवाबदेह रखना चाहिए। 

बता दें कि वीजी सिद्धार्थ भारत के सफल कारोबारियों में से एक हैं। उन्होंने महज पांच लाख रुपये के साथ अपना सफर शुरू किया था। सिद्धार्थ की पहचान उनके काम से है, इसलिए उन्हें 'कॉफी किंग' भी कहा जाता है। कड़ा परिश्रम कर सिद्धार्थ पांच लाख रुपये से एक अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक बने। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें