फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह के उच्चतम स्तर पर खुला रुपया, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली गिरावट

Tue, 14 Jan 2020 09:28 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

  • मंगलवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट पर खुला।
  • सेंसेक्स 37.14 अंकों की गिरावट के बाद 41,822.55 के स्तर पर खुला। 
  • डॉलर के मुकाबले आज रुपया एक माह के उच्चतम स्तर पर खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 37.14 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के बाद 41,822.55 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 5.20 अंक यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के बाद 12,324.35 के स्तर पर खुला। डॉलर के मुकाबले आज रुपया एक माह के उच्चतम स्तर पर खुला। इसमें 12 पैसे की बढ़त आई, जिसके बाद यह 70.74 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन भी डॉलर के मुकाबले रुपया 70.86 के स्तर पर बंद हुआ था।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो विप्रो, गेल, टीसीएस, बीपीसीएल, वेदांता लिमिटेड, भारती एयरटेल, ब्रिटानिया, जेएसडब्ल्यू स्टील और सिप्ला के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं यस बैंक, टाटा मोटर्स, एल एंड टी, आईसीआईसीआई बैंक, कोल इंडिया, ओएनजीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडाणी पोर्ट्स, बजाज ऑटो और एसबीआई के शेयर लाल निशान पर खुले।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज ऑटो, एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक और रियल्टी लाल निशान पर खुले। वहीं फार्मा, आईटी, मेटल और मीडिया हरे निशान पर खुले। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 23.40 अंक यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के बाद 41,883.09 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 3.55 अंक यानी 0.03 फीसदी की बढ़त के बाद 12,333.10 के स्तर पर था। 

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर खुला था सेंसेक्स

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 128.86 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के बाद 41,728.58 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 46.55 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के बाद 12,303.35 के स्तर पर खुला था। 

सोमवार को 41,859.69 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स

सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 259.97 अंक यानी 0.62 फीसदी की बढ़त के बाद 41,859.69 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 72.75 अंक यानी 0.59 फीसदी की बढ़त के बाद 12,329.55 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें