फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंफोसिस द्वारा तिमाही नतीजे जारी करने के बाद शेयर में उछाल, सेंसेक्स-निफ्टी में भी तेजी

Mon, 13 Jan 2020 04:09 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 259.97 अंक यानी 0.62 फीसदी की बढ़त के बाद 41,859.69 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 72.75 अंक यानी 0.59 फीसदी की बढ़त के बाद 12,329.55 के स्तर पर बंद हुआ। इस बीच इंफोसिस के शेयर में जोरदार बढ़त देखने को मिल रही है।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो सोमवार को इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, कोल इंडिया, गेल, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ब्रिटानिया, टाटा स्टील, एम एंड एम और पावर ग्रिड के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं इंफ्राटेल, यूपीएल, टीसीएस, बजाज ऑटो, अडाणी पोर्ट्स, रिलायंस, एसबीआई और एक्सिस बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

इंफोसिस के शेयर में जोरदार बढ़त

देश की दूसरी बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी इंफोसिस के शेयर में बढ़त देखने को मिली। 760 के स्तर पर खुलने के बाद इसमें 34.35 अंक यानी 4.65 फीसदी की बढ़त आई और यह 772.50 के स्तर पर पहुंच गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 738.15 के स्तर पर बंद हुआ था। शुक्रवार को इंफोसिस ने दिसंबर, 2019 में समाप्त तिमाही के नतीजे जारी किए, जिसकी वजह से यह इजाफा देखने को मिल रहा है। इस दौरान कंपनी को 23.7 फीसदी बढ़त के साथ 4,466 करोड़ रुपये का समेकित मुनाफा हुआ। वहीं एक साल पहले समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 3,610 करोड़ रुपये रहा था। अक्तूबर-दिसंबर, 2019 तिमाही के दौरान कंपनी का राजस्व 7.9 फीसदी बढ़कर 23,092 करोड़ रुपये हो गया, जबकि बीते साल समान अवधि में यह 21,400 करोड़ रुपये रहा था। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, मेटल, रियल्टी, आईटी, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, मीडिया, एफएमसीजी और ऑटो शामिल हैं। 

हरे निशान पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 128.86 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के बाद 41,728.58 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 46.55 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के बाद 12,303.35 के स्तर पर खुला था। 

शुक्रवार को 41,599.72 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स

शुक्रवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 147.37 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के बाद 41,599.72 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 40.90 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के बाद 12,256.80 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें