फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे मानसून की आहट से शेयर बाजार में बढ़त के साथ शुरुआत, रुपये में दिखी मजबूती

Tue, 17 Apr 2018 09:48 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sensex
विज्ञापन

मौसम विभाग द्वारा सोमवार को अच्छे मानसून की संभावना व्यक्त करने के बाद मंगलवार को शेयर बाजार में बढ़त के साथ शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही तेजी के साथ खुले। वहीं रुपये में भी मजबूती देखने को मिली। 

विज्ञापन


सेंसेक्स में 76 अंकों की बढ़त
सेंसेक्स में आज 76 अंकों की बढ़त देखने को मिली और यह 34318 पर कारोबार करते हुए देखा गया। वहीं निफ्टी 29 अंकों की तेजी के साथ 10557 पर कारोबार करते हुए देखा गया। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में थोड़ी खरीदारी नजर आ रही है।

बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी चढ़ा है।
विज्ञापन


रुपये में 5 पैसे की मजबूती
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 5 पैसे की बढ़त के साथ 65.44 के स्तर पर खुला है। वहीं कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे टूटकर 65.49 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें