फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार में दिखी मजबूती, सेंसेक्स में दिखी 125 अंकों की तेजी, रुपये में 9 पैसे की बढ़त

Fri, 23 Feb 2018 09:38 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : PTI
विज्ञापन

शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन में शेयर बाजार में अच्छी बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही तेजी के साथ खुले। वहीं रुपये में 9 पैसे की मजबूती देखने को मिली। सेंसेक्स 126 अकं बढ़कर 33946 और निफ्टी 40 अंकों की तेजी के साथ 33946 पर कारोबार करते हुए देखा गया। 

विज्ञापन


0.5 फीसदी बढ़ा बीएसई का मिडकैप इंडेक्स
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी हल्की खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी तक मजबूत हुआ है।

बैंकिंग, एफएमसीजी, आईटी, मेटल और फार्मा शेयरों में अच्छी खरीदारी दिख रही है। बैंक निफ्टी 0.5 फीसदी की मजबूती के साथ 25,075 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये में बढ़त
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को रुपये की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की बढ़त के साथ 64.95 के स्तर पर खुला।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें