बुधवार को शेयर बाजार में अमेरिका द्वारा चीन के 6000 से अधिक सामान पर ड्यूटी बढ़ाए जाने का असर देखने को मिला। सेंसेक्स अपनी तीन दिन की तेजी को बरकरार नहीं रख पाया। निफ्टी 10,925 के पास आ गया है जबकि सेंसेक्स में 65 अंकों की कमजोरी देखने को मिली है।
सेंसेक्स 21 अंकों की गिरावट के साथ 36,219 के स्तर पर और निफ्टी 10 अंक गिरकर 10,937 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दिग्गज शेयरों में टीसीएस, टेक महिंद्रा, इंडियाबुल्स हाउसिंग, एचपीसीएल, विप्रो, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और इंडसइंड बैंक 2.5-0.5 फीसदी तक उछले हैं।
200 अरब डॉलर पर पड़ेगा असर
अमेरिका ने चीन के 200 अरब डॉलर के उत्पादों को 10 फीसदी ड्यूटी के लिए चुना है। माना जा रहा है कि इन उत्पादों पर सितंबर से पहले ड्यूटी लग सकती है। अमेरिका ने 200 अरब डॉलर के चीन के 6,000 उत्पादों को ड्यूटी के लिए चुना है। सिंतबर से पहले उत्पादों पर 10 फीसदी ड्यूटी लग सकती है। खाद्य पदार्थ, मिनरल्स, कंज्यूमर गुड्स पर ज्यादा ड्यूटी लगाई जा सकती है।
रुपये में मामूली कमजोरी
डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे की मामूली बढ़त के साथ 68.82 के स्तर पर खुला है। वहीं, कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 68.83 के स्तर पर बंद हुआ था।