फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरावट के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत, रुपये में तेजी

Tue, 30 Apr 2019 09:34 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स में 60.31 अंकों की गिरावट हुई। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 27.20 अंक की गिरावट के साथ खुला। 

39007.02 के स्तर पर खुला सेंसेक्स 

60.31 अंकों की गिरावट के बाद सेंसेक्स 39007.02 के स्तर पर खुला। बात अगर निफ्टी की करें तो 27.20 अंकों की गिरावट के बाद निफ्टी 11727.50 के स्तर पर खुला। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो ओएनजीसी, ग्रासिम, विप्रो और टेक महिंद्रा हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इसमें मारुति सुजुकी, यस बैंक, भारती इंफ्राटेल, डीएचएफएल और पीएनबी हाउसिंग के स्टॉक्स शामिल रहे। 

प्री ओपन के दौरान ये था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स 27.60 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के बाद 39094.93 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 4.70 अंक यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के बाद 11750 के स्तर पर था। 

बढ़त के साथ हुई रुपये की शुरुआत 

मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में 17 पैसे की बढ़त हुई। बढ़त के बाद डॉलर के मुकाबले रुपया 69.84 के स्तर पर पहुंचा। वहीं इससे पहले डॉलर के मुकाबले रुपया 70.01 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें