सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स में 108.56 अंकों की बढ़त हुई। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 47.20 अंक की बढ़त के साथ खुला।
38839.42 के स्तर पर खुला सेंसेक्स
108.56 अंकों की बढ़त के बाद सेंसेक्स 38839.42 के स्तर पर खुला। बात अगर निफ्टी की करें तो 47.20 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 11689 के स्तर पर खुला।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, सन फार्मा, एसबीआई, टाटा स्टील, जी एंटरटेनमेंट, भारती इंफ्राटेल, इंडियाबुल्स हाउंसिंग और यस बैंक के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इसमें टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी एम एंड एम, कोटक महिंद्रा बैंक और हीरो मोटो के स्टॉक्स शामिल रहे।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो ऑटो के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान के साथ खुले। इनमें मेटल, फार्मा, बैंक, इंफ्रा, आईटी, और एफएमसीजी शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान ये था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स 89.76 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के बाद 38820.62 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 68.20 अंक यानी 0.59 फीसदी की बढ़त के बाद 11710 के स्तर पर था।
गुरुवार को हरे निशान के साथ खुला था शेयर बाजार
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को 25.62 अंकों की बढ़त के बाद सेंसेक्स 39080.30 के स्तर पर खुला था। बात अगर निफ्टी की करें तो 0.70 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 11726.30 के स्तर पर खुला था।
बढ़त के साथ हुई रुपये की शुरुआत
शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में 16 पैसे की बढ़त हुई। बढ़त के बाद डॉलर के मुकाबले रुपया 70.09 के स्तर पर पहुंचा। वहीं गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 70.25 के स्तर पर बंद हुआ था।