फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Nifty Today: बाजार में लौटी रौनक, 184 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी में भी बढ़त

Fri, 18 Sep 2020 09:25 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
विज्ञापन

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 184.79 अंक यानी 0.47 फीसदी ऊपर 39164.64 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.46 फीसदी यानी 52.60 अंकों की बढ़त के साथ 11568.70 के स्तर पर खुला। फेडरल रिजर्व द्वारा अगले कुछ वर्षों तक शून्य के पास ब्याज दर रखने के फैसले बाजार प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज डॉक्टर रेड्डी, सिप्ला, सन फार्मा, आईओसी और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं इंफोसिस, एचडीएफसी, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर लाल निशान पर खुले। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत हरे निशान पर हुई। इनमें आईटी, पीएसयू बैंक, रियल्टी, मेटल, ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, मीडिया, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.11 बजे सेंसेक्स 220.57 अंक यानी 0.57 फीसदी की बढ़त के बाद 39200.42 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 68 अंक यानी 0.59 फीसदी ऊपर 11584.10 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 0.82 फीसदी की गिरावट के साथ 323 अंक नीचे 38979.85 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.74 फीसदी (85.30 अंक) की गिरावट के साथ 11519.25 के स्तर पर बंद हुआ था। 

गुरुवार को लाल निशान पर खुला था बाजार
गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट पर हुई थी। सेंसेक्स 191.11 अंक यानी 0.49 फीसदी नीचे 39111.74 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 0.60 फीसदी यानी 70 अंकों की गिरावट के साथ 11534.55 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें