फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Opening: बाजार का टूटना जारी, सेंसेक्स 300 अंक नीचे, निफ्टी भी कमजोर, आयशर मोटर्स व ओएनजीसी तेज

Tue, 12 Jul 2022 09:43 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेंसेक्स में 304.32 अंक (0.56 फीसदी) की गिरावट देखने को मिल रही है और यह 54090.91 के लेवल पर खुला है। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स में 101 अंक (0.62 फीसदी) की गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी50 16115 के लेवल पर ओपन हुआ है। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्लोबल बाजारों में दिखी कमजोरी के बाद भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के दूसरे दिन भी लाल निशान में खुले हैं। मंगलवार को सेंसेक्स में 304.32 अंक (0.56 फीसदी) की गिरावट देखने को मिल रही है और यह 54090.91 के लेवल पर खुला है। वहीं,  निफ्टी 50 इंडेक्स में 101 अंक (0.62 फीसदी) की गिरावट देखने को मिली है।

विज्ञापन


निफ्टी50 16115 के लेवल पर ओपन हुआ है। आज के ट्रेडिंग सेशन में 715 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है और 861 शेयरों में बिकवाली का माहौल दिख रहा है। इसके अलावा 113 शेयरों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। बात अगर टॉप गेनर्स की करें तो इस लिस्ट में आयश मोटर्स और ओएलजीसी जैसे शेयर दिख रहे हैं। वहीं टीसीएस और एयरटेल जैसे शेयरों में रिकवरी के बावजूद कमजोरी दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें