फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में BJP सरकार बनने की सुगबुगाहट से झूमा शेयर बाजार, 3 माह के उच्चतम स्तर पर पहुंचा सेंसेक्स

Tue, 15 May 2018 01:06 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sensex
विज्ञापन

कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में बनने जा रही भाजपा सरकार की सुगबुगाहट से शेयर बाजार में एक बार फिर से रौनक लौट आई। सेंसेक्स अपने तीन माह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। वहीं निफ्टी भी 10900 के पार चला गया गया। 

विज्ञापन


सेंसेक्स में 434 अंकों की मजबूती
सेंसेक्स में चुनाव के रुझान की बदौलत 434 अंकों की मजबूती देखने को मिली। सेंसेक्स 35990 पर कारोबार करते हुए देखा गया। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। ताजा रुझानों में बीजेपी बहुमत हासिल करती दिख रही है।  12.45 बजे तक आये रुझानों में बीजेपी 106 सीटों पर आगे है, वहीं कांग्रेस 73 सीटों पर ही बढ़त बना पाई है।  जेडीएस भी 41 सीटों पर आगे है।  हालांकि कांग्रेस नेता बीच-बीच में अपने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन शुरूआती रूझानों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा दिया है। 

यह होगा बाजार पर असर
कर्नाटक चुनाव के रुझानों के बीजेपी के पक्ष में होने का बाजार ने अच्छा स्वागत किया है अब 2019 के चुनवों को लेकर बनी अनिश्चितता थोड़ी कम होगी। आगे थो़ड़ा बहुत उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है लेकिन समग्र रूप से देखें बाजार के ऊपर जाने का रास्ता बन गया है, निफ्टी में हमें 6 महीने के अंदर 11500 का स्तर देखने को मिल सकता है। देश की अर्थव्यवस्था में रिकवरी पिछले 6 महीनें से दिख रही है जो आगे भी बरकरार रहेगी। इकोनॉमिक रिकवरी और राजनैतिक स्थिरता बाजार को ऊपर ले जाएगी।
विज्ञापन


निफ्टी में भी दिखी तेजी
निफ्टी पर मौजूद 11 में से 10 ठंडेक्स में तेजी दिख रही है। सिर्फ ऑटो इंडेक्स में हल्की गिरावट दिख रही है। कारोबार के दौरान मेटल इंडेक्स में 0.51 फीसदी, पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.06 फीसदी, प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 0.39 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.48 फीसदी की तेजी दिख रही है। एफएमसीजी इंडेक्स में 0.29 फीसदी और आईटी इंडेक्स में 0.42 फीसदी तेजी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें