फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में रूझानों को देखकर उछला शेयर बाजार में 343 अंकों की तेजी, रुपये में 22 पैसे की गिरावट

Tue, 15 May 2018 10:05 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sensex
विज्ञापन
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना के दिन शेयर बाजार में भाजपा के शुरुआती रूझानों में बढ़त मिलने के बाद तेजी देखने को मिली।  वहीं रुपया कमजोरी के साथ खुला। सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी के साथ कारोबार करते हुए देखे गए। 
विज्ञापन


सेंसेक्स 256 अंक की मजबूती के साथ 35,812 के स्तर पर और निफ्टी 58 अंक की उछाल के साथ 10,865 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में भी 0.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी मजबूत हुआ है।

कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनने का रास्ता साफ हो जाने के बाद सेंसेक्स 344 अंक बढ़कर 35901 और निफ्टी 97 अंक बढ़कर 10904 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। 
विज्ञापन


बैंकिंग, मेटल, एफएमसीजी, आईटी, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, पावर और ऑयल एंड गैस शेयरों में अच्छी खरीदारी आई है। बैंक निफ्टी 0.75 फीसदी की मजबूती के साथ 26,671 के स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि ऑटो और कंज्यूमर ड्युरेबल्स शेयरों में दबाव नजर आ रहा है।

बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में पावर ग्रिड, गेल, एचयूएल, टाटा स्टील, ओएनजीसी और एचडीएफसी बैंक 2.8-1 फीसदी तक उछले हैं। हालांकि दिग्गज शेयरों में टाटा मोटर्स, अदानी पोर्ट्स, भारती इंफ्राटेल, एचपीसीएल, ग्रासिम, आईसीआईसीआई बैंक, डॉ रेड्डीज और इंडसइंड बैंक 1.7-0.25 फीसदी तक गिरे हैं।
विज्ञापन


रुपये में 22 पैसे की गिरावट
वहीं रुपये में 22 पैसै की गिरावट देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपये 16 माह के सबसे निचले स्तर पर 67.68 पर खुला। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें