चांदी वायदा कीमतों में गिरावट
विदेशों में मजबूती के रुख के बावजूद सटोरियों द्वारा अपने सौदों को कम करने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी का दाम 0.20 फीसदी कम हुआ। इसके साथ चांदी 37,325 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
एमसीएक्स में जुलाई महीने में डिलिवरी वाले चांदी अनुबंध के भाव 73 रुपये यानी 0.20 फीसदी की हानि के साथ 37,325 रुपये प्रति किग्रा रह गये जिसमें 23,488 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार चांदी के सितंबर डिलीवरी वाले अनुबंध के भाव 104 रुपये यानी 0.27 फीसदी की हानि के साथ 37,800 रुपये प्रति किग्रा रह गए जिसमें 3,085 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के रुख के बावजूद सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार कम किए जाने से यहां चांदी वायदा कीमतों में तेज गिरावट आई। हालांकि वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में चांदी का भाव 14.79 फीसदी की तेजी के साथ 14.79 डॉलर प्रति औंस हो गया।