सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 208.43 अंक यानी 0.50 फीसदी की गिरावट के बाद 41,115.38 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 62.95 अंक यानी 0.52 फीसदी की गिरावट के बाद 12,106.90 के स्तर पर बंद हुआ।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो बुधवार को जी लिमिटेड, ग्रासिम, नेस्ले इंडिया, टीसीएस, अडाणी पोर्ट्स, एचसीएल टेक, इंफोसिस, एसबीआई, भारती एयरटेल और यस बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं ओएनजीसी, कोल इंडिया, एनटीपीसी, यूपीएल, टाटा मोटर्स, मारुति, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मीडिया, एफएमसीजी और आईटी हरे निशान पर बंद हुए। वहीं फार्मा, रियल्टी, प्राइवेट बैंक, मेटल, पीएसयू बैंक और ऑटो लाल निशान पर बंद हुए।
हरे निशान पर खुला था सेंसेक्स
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 197.96 अंक यानी 0.48 फीसदी की बढ़त के बाद 41,521.77 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 46.70 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के बाद 12,216.55 के स्तर पर खुला था।
पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ था सेंसेक्स
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 205.10 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के बाद 41,323.81 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 54.70 अंक यानी 0.45 फीसदी की गिरावट के बाद 12,169.85 के स्तर पर बंद हुआ था।