फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी के साथ बंद हुआ बाजार, 34,761 रुपये प्रति दस ग्राम रहा सोना वायदा भाव

Mon, 29 Jul 2019 03:55 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 196.42 अंकों की गिरावट के बाद 37686.37 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 92.10 अंकों की गिरावट के बाद 11192.20 के स्तर पर बंद हुआ। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद टाटा मोटर्स, इंडियाबुल्स हाउसिंग, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, वेदांता और भारती इंफ्राटेल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, टीसीएस, इंफोसिस और इंडसइंड बैंक के शेयर शामिल हैं। 

260 अंक टूटा मारुति सुजुकी का शेयर

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने शुक्रवार को तिमाही नतीजों की घोषणा की थी, जिसके बाद सोमवार को कंपनी के शेयर में भारी गिरावट देखने को मिली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन मारुति सुजुकी का शेयर 260.65 अंक यानी 4.49 फीसदी की गिरावट के बाद 5545 के स्तर पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में मारुति सुजुकी का शेयर 5770 के स्तर पर खुला था। 

ICICI बैंक के शेयर में 12.05 अंकों की बढ़त

433 के स्तर पर खुलने के बाद सोमवार को आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 12.05 अँक यानी 2.90 फीसदी बढ़ा, जिसके बाद यह 427.80 के स्तर पर बंद हुआ। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, मेटल, एनर्जी, इंफ्रा, एफएमसीजी और ऑटो शामिल हैं।  

सपाट स्तर पर खुला था बाजार

सोमवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 43.38 अंक यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 37926.17 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 6.40 अंक यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के बाद निफ्टी 11290.70 के स्तर पर खुला था। 

शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार

शुक्रवार को सेंसेक्स 51.81 अंक चढ़कर 37,882.79 पर और निफ्टी 32.10 अंक बढ़कर 11,284.30 पर बंद हुआ था। दिन भर के कारोबार के दौरान 1296 शेयर चढ़े और 1173 शेयरों में गिरावट रही थी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सोना वायदा कमजोर

वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच सटोरियों के दाव कम करने से सोमवार को सोना वायदा भाव 0.03 फीसदी टूटकर 34,761 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। 

एमसीएक्स में सोना अगस्त डिलीवरी 12 रुपये अथवा 0.03 फीसदी गिरकर 34,761 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। अगस्त के अनुबंधों में 13,480 लॉट का कारोबार हुआ। इसी तरह सोना अक्टूबर डिलीवरी के लिए 17,331 लॉट के कारोबार में भाव 12 रुपये अथवा 0.03 फीसदी घटकर 35,365 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 

इसी बीच वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 0.03 फीसदी गिरकर 1,431.70 डॉलर प्रति औंस रहा।

वैश्विक संकेतों के चलते चांदी वायदा भाव में तेजी

वैश्विक बाजारों के रुख के बीच सटोरियों के अपने सौदे बढ़ाने से सोमवार को चांदी वायदा भाव 48 रुपये की तेजी के साथ 41,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। 

एमसीएक्स पर सितंबर डिलीवरी सौदों के लिए चांदी वायदा भाव 48 रुपये अथवा 0.12 फीसदी बढ़कर 41,200 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। इसके लिए 18,038 लॉट का कारोबार हुआ। हालांकि दिसंबर डिलीवरी सौदों के लिए 1,135 लॉट के कारोबार में यह भाव 61 रुपये अथवा 0.15 फीसदी टूटकर 41,833 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। 

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी भाव 0.11 फीसदी बढ़कर 16.42 डॉलर प्रति औंस रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें