फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2019 के आखिरी दिन शेयर बाजार में गिरावट, 300 अंक लुढ़का सेंसेक्स

Tue, 31 Dec 2019 03:49 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

  • साल 2019 के आखिरी कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार। 
  • सेंसेक्स 304.26 अंकों की गिरावट के बाद 41,253.74 के स्तर पर बंद हुआ।
  • नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 12,168.45 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2019 के आखिरी कारोबारी दिन यानी मंगलवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 304.26 अंक यानी 0.73 फीसदी की गिरावट के बाद 41,253.74 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 87.40 अंक यानी 0.71 फीसदी की गिरावट के बाद 12,168.45 के स्तर पर बंद हुआ। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो मंगलवार को कोल इंडिया, एनटीपीसी, गेल, ग्रासिम, टाटा मोटर्स, सन फार्मा, ओएनजीसी, एल एंड टी, पावर ग्रिड और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं 

विज्ञापन

जी लिमिटेड, टेक महिंद्रा, बजाज ऑटो, रिलायंस, वेदांता लिमिटेड, हीरो मोटोकॉर्प, इंडसइंड बैंक, विप्रो और इंफ्राटेल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मेटल और रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें पीएसयू बैंक, आईटी, मीडिया, फार्मा, एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक और ऑटो शामिल हैं। 

मामूली गिरावट पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार मामूली गिरावट पर खुला था। सुबह 9:17 बजे सेंसेक्स 59.35 अंक यानी 0.14 फीसदी की गिरावट के बाद 41,498.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 20.80 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के बाद 12,235.05 के स्तर पर खुला था। 

सोमवार को 41,558 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स 

सोमवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 17.14 अंक यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के बाद 41,558 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 14.80 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के बाद 12,260.60 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें