फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर की उथल-पुथल के बाद 242 अंक ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 10,000 के नीचे

Fri, 12 Jun 2020 03:54 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
विज्ञापन

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को दिनभर की उथल-पुथल के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.72 फीसदी की बढ़त के साथ 242.52 अंक ऊपर 33780.89 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.72 फीसदी बढ़कर 70.90 अंक ऊपर 9972.90 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का बाजार पूंजीकरण 133 लाख करोड़ रुपये रहा।

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एम एंड एम, इंफ्राटेल, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज फाइनेंस, श्री सीमेंट, बजाज ऑटो, रिलायंस, टाइटन और अडाणी पोर्ट्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं जी लिमिटेड, ओएनजीसी, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, विप्रो, कोल इंडिया, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, यूपीएल और टीसीएस के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मीडिया और आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें ऑटो, मेटल, एफएमसीजी, फार्मा, पीएसयू बैंक, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन


दिनभर ऐसा रहा बाजार का हाल
शेयर बाजार की शुरुआत आज लाल निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 865.18 अंक (2.58 फीसदी) नीचे 32867.19 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 2.77 फीसदी यानी 274 अंकों की गिरावट के साथ 9628 के स्तर पर खुला था। इसके बाद बाजार में गिरावट जारी रही। हालांकि दोपहर 2:02 बजे शेयर बाजार निचले स्तर 32,348.10 से करीब 1100 अंक सुधर कर 33,442.11 के स्तर पर आ गया था। वहीं निफ्टी भी निचले स्तर 9,544.35 से करीब 300 अंक ऊपर 9,863.50 पर पहुंच गया था। 

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार भारी गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 2.07 फीसदी की गिरावट के साथ 708.68 अंक नीचे 33538.37 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 2.12 फीसदी लुढ़ककर 214.15 अंक नीचे 9902 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें