कमजोर वैश्विक रुख से सोना वायदा टूटा
कमजोर वैश्विक रुख से बुधवार को सोने का वायदा भाव 0.14 फीसदी टूटकर 34,762 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का जुलाई आपूर्ति वाला अनुबंध 50 रुपये या 0.14 फीसदी के नुकसान से 34,762 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसमें 17,067 लॉट का कारोबार हुआ। इसी तरह सोने का अगस्त अनुबंध 47 रुपये या 0.13 फीसदी के नुकसान से 35,160 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसमें 12,873 लॉट का कारोबार हुआ।
न्यूयॉर्क में सोना 0.29 फीसदी के नुकसान से 1,407.10 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।
चांदी का वायदा भाव 0.21 फीसदी चढ़ा
वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बुधवार को चांदी का वायदा भाव 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 39,410 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी का सितंबर अनुबंध 84 रुपये या 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 39,410 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इसमें 18,644 लॉट का कारोबार हुआ। इसी तरह चांदी का दिसंबर अनुबंध 73 रुपये या 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 40,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इसमें 848 लॉट का कारोबार हुआ।
अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में चांदी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 15.66 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।