दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स 329.92 अंकों की बढ़त के बाद 39831.97 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें तो निफ्टी में 84.80 अंकों की बढ़त दर्ज की गई, जिसके बाद निफ्टी 11945.90 के स्तर पर पहुंच गया।
दिनभर के कारोबार के बाद गुरुवार को भारती एयरटेल, एनटीपीसी, यस बैंक, बजाज फाइनेंस और बीपीसीएल के स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें जी एंटरटेनमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, सन फार्मा और एम एंड एम के स्टॉक्स शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को आईटी, इंफ्रा, पीएसयू बैंक और एनर्जी हरे निशान पर बंद हुए। वहीं फार्मा, ऑटो और मेटल लाल निशान पर बंद हुए।
गुरुवार को 36.91 अंकों की बढ़त के बाद सेंसेक्स 39538.96 के स्तर पर खुला था। बात अगर निफ्टी की करें तो सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन 14.60 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 11875.70 के स्तर पर खुला था।
दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स 247.68 अंकों की गिरावट के बाद 39502.05 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें तो निफ्टी में 67.70 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी, जिसके बाद निफ्टी 11861.10 के स्तर पर पहुंचा था।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 3.55 डॉलर की गिरावट के साथ 1,276.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर भी 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 14.57 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।