फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद मामूली बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार

Mon, 02 Dec 2019 03:57 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि सेंसेक्स जहां मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ, वहीं निफ्टी में कमजोरी देखने को मिली। आईटी और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में गिरावट से यह असर दिखा। यस बैंक का शेयर तीन फीसदी गिर गया। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज और एयरटेल के शेयरों में तेजी से बाजार में हलकी बढ़त देखने को मिली। निफ्टी 12050 के नीचे बंद हुआ। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 8.36 अंक बढ़कर 40,802.17 अंकों पर और निफ्टी 7.85 अंक गिरकर 12,048.20 पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स 119 अंक गिरकर 17,103 पर बंद हुआ है। बैंक शेयरों पर बने दबाव की वजह से बैंक निफ्टी 75 अंक गिरकर 31,871 पर बंद हुआ है। टेलीकॉम शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई का टेलीकॉम इंडेक्स 2.64 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

टेलीकॉम कंपनियों के शेयरों में दिखी बढ़त

सुबह के कारोबार में बीएसई में वोडाफोन 16.11 फीसदी, भारती एयरटेल 8.33 फीसदी, रिलायंस 3.91 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। आर्थिक वृद्धि के कमजोर आंकड़ों, रुपये की कमजोरी और कच्चे तेल के भाव में उछाल के बावजूद स्थानीय शेयर बाजार की शुरूआत तेज रही। बाजार सूत्रों के अनुसार चीन के औद्योगिक क्षेत्र के उत्पादन आंकड़ों में सुधार से प्रमुख एशियायी शेयर बाजारों में तेजी का रुझान था।

रिलायंस , टाटा मोटर्स , हिंदुस्तान यूनीलीवर, इंडसइंड बैंक , एक्सिस बैंक, इन्फोसिस और टीसीएस भी तेजी पर थे। इसके विपरीत टेक महिंद्रा (2.55%)ओएनजीसी, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, टाटा स्टील और सन फार्मा में गिरावट का रुझान था।

उज्जीवन का आईपीओ हुआ ओवर सब्सक्राइब

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का आईपीओ आज पहले दिन ही बीएसई पर 76 फीसदी सब्सक्राइब हो गया, जिसमें खुदरा निवेशकों ने 4.34 गुणा ज्यादा आवेदन किया है। एनएसई पर यह आईपीओ 1.75 गुणा ज्यादा सब्सक्राइब हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें