फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसेक्स शुरुआत में 80 अंक ऊपर, एशियाई बाजारों से तेजी के संकेत

Mon, 02 Dec 2019 10:53 AM IST
अजय सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Sensex
विज्ञापन

मुंबई बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआत में 80 अंक ऊपर चल रहा था। आर्थिक वृद्धि के कमजोर आंकड़ों, रुपये की कमजोरी और कच्चे तेल के भाव में उछाल के बावजूद स्थानीय शेयर बाजार की शुरूआत तेज रही। बाजार सूत्रों के अनुसार चीन के औद्योगिक क्षेत्र के उत्पादन आंकड़ों में सुधार से प्रमुख एशियायी शेयर बाजारों में तेजी का रुझान था। इससे सुबह स्थानीय बाजार को बल मिला।

विज्ञापन


बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरू में 81.65 अंक यानी 0.20 प्रतिशत सुधार के साथ 40,875.46 पर चल रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी भी 25.35 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 12,081.40 पर था।

दूरसंचार सेवाओं की दरों में वृद्धि की घोषणा के बाद भारतीय एयरटेल का शेयर सुबह 7.92 प्रतिशत उछाल पर था। रिलायंस , टाटा मोटर्स , हिंदुस्तान यूनीलीवर, इंडसइंड बैंक , एक्सिस बैंक, इन्फोसिस और टीसीएस भी तेजी पर थे।
विज्ञापन


इसके विपरीत टेक महिंद्रा (2.55%)ओएनजीसी, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, टाटा स्टील और सन फार्मा में गिरावट का रुझान था।

शुक्रवार को सेंसेक्स 336.36 अंक या 0.82 प्रतिशत गिर कर 40,793.81 और निफ्टी 95.10 अंक या 0.78 प्रतिशत गिर कर 12,056.05 अंक पर टिका था। शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आए सरकारी आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2019 में आर्थिक वृद्धि दर गिर कर 4.5 प्रतिशत पर आ गई।

रुपया डॉलर के मुकाबले चार पैसे कमजोर

विदेशी विनिमय बाजार में सुबह डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर चार पैसे गिर कर प्रति 71.78 पर खुली। बाद में रुपया सुधर गया। घरेलू अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर को लेकर चिंताओं और कच्चे तेल के वैश्विक बाजार में तेजी से रुपये पर दबाव बढ़ गया था। जुलाई-सितंबर 2019 की तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर घट कर 4.5 प्रतिशत पर आ गई। यह छह साल की न्यूनतम दर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें